*आईएएस बी. चंद्रशेखर को जबलपुर संभाग के कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाली*
जबलपुर नवागत संभागायुक्त श्री बी. चंद्रशेखर ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण किया। संभागायुक्त से कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न विभागों के संभागीय अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। और जबलपुर जिले और संभाग की परिस्थितियों, विकास और जनकल्याण के कार्यों आदि की जानकारी अधिकारियों से ली।
2002 बैच के आईएएस बी.चंद्रशेखर वर्तमान में आयुक्त आदिवासी विकास और अनुसूचित जाति विकास भोपाल में पदस्थ थे।
बी.चंद्रशेखर इसके पहले डिंडौरी, बालाघाट, बैतूल और रतलाम जिले में कलेक्टर रह चुके है। बी. चंद्रशेखर के कार्यो को देखते हुए, उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया था। कमलनाथ सरकार के समय भी वो सचिव मध्यप्रदेश शासन और सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्य कर रहे थे। वर्ष 2020 में शिवराजसिंह चौहान के दोबारा सत्ता में आने के बाद उन्हें सचिव मध्यप्रदेश शासन के अलावा आयुक्त आदिवासी विकास और अनुसूचित विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी।
बी. चंद्रशेखर मूलतः गोंदिया महाराष्ट्र के रहने वाले और उन्होने इंजीनियरिंग की उपाधि लेने के बाद 2002 में आईएएस के लिए चयनित हुए थे।
*बी. चंद्रशेखर को एक ईमानदार, तेजतर्रार और कार्यों को समय पर पूरा करने वाले अफसरों में माना जाता है।*