*जबलपुर पुलिस को मिली सफलता*
मामूली टक्कर पर बीच सड़क पर ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई करने वाला 10 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार,
पंजाब बाॅर्डर पर पकड़ाए भगोड़े; ऑटो चालक की पिटाई का मामला, घटना के बाद से फरार थे बदमा जबलपुर अधारताल थाना क्षेत्र में शोभापुर ब्रिज के पास एक्टिवा को टक्कर लगने के बाद बदमाशों ने ऑटो चालक की तालिबानी अंदाज में पिटाई की थी। उक्त घटना का वीडियो वायरल होने व आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित होने पर वे फरार हो गये थे। जानकारों के अनुसार भगोड़े बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस ने दोनों को पंजाब बाॅर्डर से गिरफ्तार किया है और उन्हें जबलपुर लाया जा रहा है।
ज्ञात हो कि 11 अक्टूबर को हुई घटना की रिपोर्ट ऑटो चालक अजीत विश्वकर्मा द्वारा थाने में दर्ज कराए जाने पर मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ गुड़ी दुबे व चंदन सिंह व उनके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था वहीं मुख्य आरोपी गुड़ी व चंदन फरार थे। सूत्रों के अनुसार वे उत्तराखंड जा रहे थे उन्हें पंजाब बाॅर्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया है।